जामो बाजार: झोपड़ी में आग लगने से हजारों की संपत्ति खाक

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जामो थाना के जामो बाजार के पश्चिम टोला टोला गांव मे एक खेत की झोपड़ी में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी।बताया जाता है कि जामो थाना से महज 200 मीटर दूर पश्चिम टोला वार्ड नंबर-पांच में बगल की एक झोपड़ी में सोमवार की रात्रि 11 बजे अचानक आग लग गयी।तेज हवा के साथ आग की लपटें आसपास के मुहल्ले के लोग देखे तो चिल्लाने लगे। शोर गुल सुन ग्रामीण जग गए और घटनास्थल पर पहुंच आग बुझाने का प्रयास करने लगे। हवा की गति तेज होने के चलते आग की लपटें आसपास के हरे पेड़े को भी अपनी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद जब आग पर काबू नही पाया गया तो इसकी सूचना जामो थाना को दी गयी।

आग की सूचना मिलने के आधे घंटे बाद जामो थाना से फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने लग गई। आग बुझी ही नहीं कि फायर बिग्रेड की गाड़ी का पानी खत्म हो गया।उसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह मिट्टी से आग बुझाने का प्रयास किया।लेकिन आग पर पूरी तरह काबू न कर पाए। अहले सुबह ग्रामीणों द्वारा पम्पसेट चला कर आग को बुझाया गया। बताया जाता है कि आग जामो निवासी प्रभु महतो की झोपड़ी में लगी थी। आग कैसे लगी,इसका पता नहीं चल सका है।पीड़ित परिवार ने बताया कि झोपड़ी में रखे अनाज,कपड़,बर्तन,ओढ़ना -बिछावन,चौकी आदि जलकर खाक हो गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026