जामो भोपतपुर: दो पक्षों में हुई मारपीट में गंभीर रुप से घायल युवक पटना रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड व जामो थाना क्षेत्र के भोपतपुर में एक हार्डवेयर दुकानदार से पैसे व सोने की आभूषण छीनने विरोध करने पर पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना जामो थाना क्षेत्र के भोपतपुर व विशुनपुरा तिमुहानी के बीच की बतायी जाती है. भोपतपुर निवासी स्व बांकेलाल प्रसाद के पुत्र ब्रजेश प्रसाद ने जामो थाना में आवेदन देकर कहा है कि वह अपने पुत्र प्रकाश कुमार के साथ बाइक से चाड़ी बाजार स्थित हार्डवेयर की दुकान खोलने के लिए सुबह में जा रहा था.तभी घर से पांच सौ मीटर आगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर के समीप पहले से घात लगाये उसी गांव के ही रितेश कुमार, प्रमोद कुमार, कुंदन कुमार, अभिषेक कुमार सहित अन्य ने लाठी डंडे से आदि से हमला कर दिया.

मारपीट के दौरान उन लोगों ने सोने का चेन, अंगूठी, पॉकेट से 42 हजार रुपये आदि छीन लिया. इधर ग्रामीणों ने प्रकाश कुमार व ब्रजेश प्रसाद को घायलावस्था में स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया. जहां गंभीर रुप से घायल प्रकाश कुमार की चिंताजनक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर रेफर कर दिया. वहां के डॉक्टरों ने घायल प्रकाश कुमार की बिगड़ती हालत को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया,जहां उसका इलाज चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ये मामला पुरानी रंजिश भी बताया जाता है. हालांकि दूसरे पक्ष के लोगों के भी घायल होने की बात सामने आ रही है.दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.जामो पुलिस का कहना है कि घायल के दिए आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026