परवेज अख्तर/सीवान :
जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के जामो बाजार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन समारोह का स्थानीय लोगों ने मंगलवार को सड़क पर आगजनी कब जमकर विरोध किया. कुछ लोगों ने इसको लेकर बाजार की दुकानों को बंद कराया तथा सरकार के विरोध में नारेबाजी की . लोगों का आरोप था कि अस्पताल में न तो डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति हुई है और ना ही दवा एवं अन्य उपकरण ही उपलब्ध कराए गए हैं. लोगों का कहना था कि डॉक्टर, दवा एवं बेड के बिना मरीजों का इलाज कैसे होगा.
उद्घाटन के पहले स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टर सहित सभी उपकरणों की व्यवस्था पहले कर देनी चाहिए थी. इधर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जामो बाजार के भवन की हालत काफी जर्जर हो गई थी. लोगों की परेशानियों को देखते हुए उसके भवन का नव निर्माण कराया गया. डॉक्टर सहित सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध है. जरूरत पड़ने पर विभाग उपलब्ध कराएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विरोधी दल के लोग इसका विरोध कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…