Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जामो थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने शराब कारोबारियों के विरुद्ध संभाला मोर्चा, कई गिरफ्तार, छापेमारी जारी

परवेज़ अख्तर/सिवान :- वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में सिवान जिले के जामो थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने गुप्त सूचना के आधार पर इसी थाना क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में छापेमारी कर शराब कारोबारी शिवचरण शर्मा को तीन लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरी ओर इसी थाना क्षेत्र के रामू राय के टोला से फागु महतो को 10 लीटर चुलाई शराब के साथ तथा इमलिया मोड़ स्तिथ जवाहिर यादव के फल दुकान से 23 पीस विदेसी शराब बरामद किया है।

यहां बताते चले कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में आए दिन जामो थाना पुलिस को सफलता मिलते जा रही है। इस संदर्भ में जामो थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध निरंतर छापेमारी अभियान जारी है।अवैध शराब कारोबारी किसी भी सूरत में बक्से नहीं जाएंगे। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके गांव या कस्बे में किसी भी व्यक्ति द्वारा शराब की बिक्री की जाती है तो तुरंत थाने के सरकारी नंबर 94 318 22455 पर सूचित करें। सूचना पाकर तुरंत पुलिस कार्यवाही करने के लिए तत्पर होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026