Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नप में व्याप्त भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितता को ले जन चेतना मंच ने दिया धरना

परवेज अख्तर/सिवान:- नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता, राजस्व की क्षति, पद का दुरूपयोग तथा हुए घोटाले के विरोध में जन चेतना मंच के सदस्यों ने मंगलवार को जिला समाहरणालय गेट पर एक दिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर ने की. अपने संबोधन में पूर्व मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन व नगर प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचारियों, वित्तीय अनियमितता, राजस्व की क्षति, व पद का दुरूपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रहा है. बताया कि वर्तमान सभापति द्वारा पद का दुरूपयोग करते हुए करोड़ों रूपये की राशि की अनियमितता की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई की गई है.

उन्होंने मांग की कि उनपर प्राथमिकी दर्ज कर राशि की वसूली की जाए. जिले की जीवनदायिनी नदी दाहा नदी को भी अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की. साथ हीं सड़क व नाला निर्माण की जांच, डीजल घोटाला, एनजीओ को डोर-टू-डोर के लिए भुगतान, स्टील व प्लास्टिक की डस्टबिन का घोटाला, सफाई उपकरण की खरीद में हुए घोटाले की जांच की मांग की. मौके पर पूर्व पार्षद इंतखाब अहमद, पार्षद इमरान खान, अमित कुमार सिंह सोनू समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026