परवेज़ अख्तर/सिवान:
महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल क्षेत्र भ्रमण के दौरान शनिवार की शाम भगवानपुर के बखतौली पहुंचे. बखतौली के कैलाश सिंह के दरवाजे पर समर्थकों ने सांसद को फूल-माला पहना भव्य स्वागत किया. ग्रामीणों ने सांसद को बखतौली प्राथमिक विद्यालय से अंसारी टोला तक सड़क की बदहाली के बारे में बताया. सांसद ने ग्रामीणों को शीघ्र निदान का भरोसा दिया. उसके बाद सांसद पड़ोस गांव सरेयां के आदित्य श्रीवास्तव के दरवाजे पर पहुंचे.
जहां सांसद को गृह मालिक आदित्य श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. वहां भी ग्रामीणों ने सांसद से धमई नदी किनारे लगभग आधा कि.मी. सड़क जर्जर होने की बात कही. सांसद ने सड़क बनाने व मतदान केंद्र के लिय सामुदायिक निर्माण का आश्वासन दिया. मौके पर मूखिया प्रतिनिधि पवन सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष अवधेश पांडेय, सरपंच प्रेमकिशोर प्रसाद, तारकेश्वर प्रसाद, सुनील सिंह, रविन्द्र राय, मनोज राय आदि मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…