Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ जाप ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान:- जन अधिकार पार्टी द्वारा पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ सोमवार को शहर में प्रदर्शन किया गया. इस दौरान शहर के गोपालगंज मोड़ के समीप से पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए जेपी चौक पहुंचे. इसके बाद केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब से मोदी सरकार केंद्र में आई है तब से सभी सामान के दाम दो गुना से तीन गुना बढ़े है. जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने कहा कि मोदी सरकार जनता को मूर्ख समझती है.

लगातार पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि कर रही है. जिस कारण आमलोगों के उपयोग में आने वाली सभी वस्तुएं महंगी हो गई है. इससे आम जनता, गरीब, किसान, मजदूर प्रभावित है. कहा कि सरकार अविलंब पेट्रोल-डीजल के बढ़ी हुई कीमतों में कमी कर आम जनता को राहत दें. मौके पर विनोद सम्राट, रेहान अली, गुफरान अहमद, लडन खां, संजय रानीपुरी, हैदर अली, पूनम सिंह, गुफरान सिद्दीकी, सोनू यादव मौजूद रहें.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026