परवेज अख्तर/सिवान :- नगर थाना क्षेत्र के पुरानी किला पोखरा निवासी मोहम्मद जावेद को सशस्त्र अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल मोहम्मद जावेद स्वर्गीय भोला मियां का पुत्र बताया जा रहा है आनन-फानन में मोहल्ला वासियों ने उसे उपचार हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अहमद अली ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। डॉक्टर अहमद अली ने बताया घायल मोहम्मद जावेद को एक से ज्यादा गोली लगी है इसलिए उसे बेहतर इलाज लिए पटना रेफर कर दिया गया है। उधर मुहल्ला वासियों ने बताया कि घायल मोहम्मद जावेद दौड़ते-दौड़ते लहेरा टोली स्थित मजार के पास आकर गिर पड़ा था जब हम लोगों ने देखा की मोहम्मद जावेद खून से लथपथ होकर गिरा पड़ा है तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करायें। खबर लिखे जाने तक घटना की पूरी जानकारी नहीं मिली थी उधर सुचना पाकर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ले रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…