पटना

जदयू-बीजेपी नेताओं के बीच तकरार चरम पर, दोनों दल के नेताओं के बीच बातचीत बंद

पटना:  जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने संवाददात सम्मेलन के दौरान जबर्दस्त खुलासा करते हुए कहा है कि जदयू और बीजेपी नेताओं के बीच बातचीत बिल्कुल बंद है। जो भी हो रहा है, वह मीडिया के माध्यम से ही किया जा रहा है।

केसी त्यागी के जदयू के महामंथन के बाद संवाददाताओं  को संबोधित कर रहे थे। इससे एक बात स्पष्ट हो गई है कि दोनों दल के नेताओं के बीच तकरार चरम पर है और बातचीत बिल्कुल बंद है। इससे पहले नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा है कि हमारे संस्कार को हमारी कमजोरी न समझें। पीठ में छूरा भोंकनेवाले को हमलोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। सहयोगी के प्रति हमलोगों का रवैय्या हमेशा इमानदार रहा है। सिद्धांतों से समझौता हम लोग करनेवाले लोगों में नहीं हैं।

इसी तरह नीतीश ने भी बीजेपी के खिलाफ जोरदार बयान देते हुए कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद हमने कह दिया था कि सीएम बनने की चाहत मुझमें नहीं है, बीजेपी अपनी सीएम बनाए। हम सहयोग करेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026