Categories: पटना

DJ चलाने के विवाद में JDU नेता के बेटे ने युवक को मारी गोली, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है. जनता दल यूनाइटेड के एक नेता के बेटे पर शादी समारोह में गोली चलाने का आरोप लगा है. गोलीबारी की घटना में एक युवक घायल हो गया. गोली चलाने की यह घटना विवाह स्‍थल पर लगे सीसीटीवे कैमरे में कैद हो गया. शादी समारोह में गोली चलने से वहां भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई थी. बताया जाता है कि DJ चलाने को लेकर विवाद हुआ था. बात इतनी बढ़ गई कि जेडीयू नेता के आरोपी बेटे ने युवक पर गोली चला दी. इससे मौके पर सनसनी फैल गई. आनन-फानन में घायल युवक को स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया.

जानकारी के अनुसार, पुर्णिया में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई. घटना सहायक खजांची थाना के रजनी चौक के पास की है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गोली चलाने के बाद 4 लड़कों को भागते हुए देख जा सकता है. गोलीबारी की घटना में घायल युवक शानू के भाई ने कहा कि बैठा विवाह भवन में शादी थी. लड़का पक्ष से बाराती में आए कुछ लड़कों के बीच विवाद हो गया. उसी में उनका भाई शानू उनलोगों को समझाने के लिए गया तो जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा के बेटे शुभम कुशवाहा ने शानू को गोली मार दी. शानू को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्‍या कहती है पुलिस?

सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था. उसी दौरान शुभम कुशवाहा और उनके साथियों ने शानू नाम के युवक पर गोली चला दी. इसके बाद शानू के पक्ष के लड़कों ने भी शुभम के साथी के साथ बेरहमी से मारपीट की. इस मामले में दोनों पक्षों के 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें शुभम कुशवाहा पर गोली चलाने का आरोप लगा है.

जेडीयू नेता के बेटे पर है हत्‍या का आरोप

शुभम कुशवाहा पहले भी रिमांड होम में हाउस फादर की हत्या करने के मामले में जेल जा चुका हैं. बैठा भवन के मालिक राजेश बैठा ने कहा है कि रात में सुदीन चौक के लड़का और बनमनखी की लड़की की शादी थी. उसी दौरान विवाह भवन के बाहर रोड पर गोली चली, जिसमें शानू को गोली लगी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026