Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान में जदयू के राष्‍ट्रीय महासचिव का रोड शो के दौरान हुआ भव्‍य स्‍वागत

परवेज़ अख्तर/​सिवान :- शुक्रवार को महाराजगंज में जदयू के अतिपछड़ा सम्मेलन में शामिल होने के पूर्व जदयू के वरीय नेता राष्ट्रीय महासचिव सह राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह, खाद्य उपभोक्ता मंत्री मदन साहनी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मेश्वर महतो ने अन्य नेताओं के साथ जिले में रोड शोक किया। वे तरवारा,बड़हरिया , सिवान, जीरादेई, मैरवा, दरौली, आंदर, रघुनाथपुर, चैनपुर, दारौंदा होते हुए महाराजगंज पहुंचे। इस दौरान जदयू नेता शहर के जेपी चौक स्थित लोक नायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर विधायक हेमनारायण साह, श्यामबहादुर सिंह ,मुर्तजा अली कैसर,प्रभुनाथ महतो,अब्दुल करीम रिज़वी,निकेश चन्द्र तिवारी,सुनी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मंसूर आलम, गोरख सिंह कॉलेज महाराजगंज के प्राचार्य सह जदयू नेता अभय कुमार सिंह, पूर्व नप चेयर मैन बबलू चौहान, राज्य परिषद सदस्य विजय प्रसाद वर्मा, जेडए इस्लामिया के सचिव जफर अहमद गनी, मतीन अहमद, सुशील गुप्ता, रामचंद्र शास्त्री, संतोष बांसफोर, निभा सिंह, डुडू सिंह, अधिवक्ता मो. नूर आलम अंसारी,राजू कुमार साह आदि उपस्थित थे। इसके बाद काफिला जीरादेई की ओर चला। जीरादेई प्रखंड के जीरादेई मोड़ पर स्थानीय विधायक रमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जीरादेई मोड़ से तितिरा बाजार, विजयीपुर मोड़ पर भी सैकड़ों की संख्या में आमजनों ने स्वागत किया। स्वागत करने में दुर्गाप्रताप सिंह उर्फ पप्पू, जदयू नेता अजय सिंह, भाजपा नेता विनोद तिवारी, मोहन प्रसाद राजभर, असरफ अंसारी, भीष्म कुशवाहा,रामनारायण कुशवाहा, अधिवक्ता चंदन यादव, भगवान कुशवाहा,विजयीपुर मोड़ पर सुरेंद्र चौबे एवं अच्छे लाल कुशवाहा,अर्जुन कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव को मांग पत्र सौंप कर तितिरा टोले बंगरा में तितिर स्तूप पर बिहार सरकार द्वारा महोत्सव मनाने की मांग की। तितिर स्तूप विकास समिति के सदस्य एवं पंचशील के सदस्य केके सिंह ने कहा कि तितिर स्तूप भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित है तथा इस स्थल पर भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा परीक्षण उत्खनन भी कराया जा चुका है, जिसमें प्राचीन पुरातात्विक महत्व के विभिन्न चीजें मिली हैं। उन्होंने पर्यटन स्थल में शामिल करते हुए बुद्ध सर्किट से जोड़ने का मांग किया। मैरवा में जदयू नेता का भी भव्य स्वागत किया गया। उनके मैरवा आगमन को लेकर नौतन मोड़ पर कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ एकत्रित थी। उनके हाथों में स्वागत के लिए पुष्प माला थे। इसी दौरान जदयू नेताओं का काफिला पहुंचा। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए। अपने वरीय नेताओं की एक झलक पाने के लिए स्थानीय कार्यकर्ता काफी बेचैन थे। अपने वाहन से उतरते ही जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह, खाद्य उपभोक्ता मंत्री मदन साहनी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मेश्वर महतो ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इन्हें पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। करीब 5 मिनट तब उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया और सरकार के कार्यक्रम और नीति के प्रति जनता में जागरूकता लाने और अतिपिछड़ा सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इंद्र देव पटेल, विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष मुरली पटेल, पूर्व प्रमुख मोहन प्रसाद राजभर, मनोरंजन श्रीवास्तव, इसराफिल अंसारी, पप्पू सिंह, पशुपति सिंह, सुरेंद्र चौबे समेत कई जदयू के नेता व कार्यकर्ता शामिल थे। नौतन मोड़ पर अल्पाहार लेने के बाद काफिला गुठनी के लिए रवाना हो गया। दरौली में अतिपिछड़ा सम्मेलन व रोड शो के दौरान राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह गुठनी से दरौली पहुंचने पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष परमानंद सिंह उर्फ मोटे सिंह के आवास पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, राज किशोर सिंह, आशीष श्रीवास्तव, दीनानाथ यादव, रामायण राम, योगेंद्र राय, गणेश बैठा, मुन्ना तिवारी, पवन सिंह, मनोज दुबे, गुड्डू राय सहित काफी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे। आंदर प्रखंड के तारों चट्टी पर शुक्रवार की दोपहर जदयू पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह का माला पहनाकर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष कुंज बिहारी सिंह किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामबहादुर भगत अजितेश कुमार सिन्हा,बादशाह सिंह, बचेंद्र राम ,सुशिल गुप्ता,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026