Siwan News

सीवान में जेडीयू संगठन अपने दायित्वों के प्रति गंभीर

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के गांधी मैदान में होने वाले जेडीयू के दलित-महादलित सम्मेलन की तैयारी को लेकर सोमवार को जेडीयू की बैठक हुई। बैठक के दौरान सम्मेलन की सफलता के लिए आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा की गई। संगठन प्रभारी विनोद कुमार राय ने कहा कि सीवान में 25 अक्टूबर को दलित-महादलित सम्मेलन कराने के प्रति पार्टी की सोच यह दर्शाता है कि यहां का संगठन अपने दायित्वों के प्रति कितना गंभीर है। महाराजगंज विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू का दलित व महादलित का हुजुम कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान पहुंचेगा। जेडीयू विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रमंडलीय सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह, परिवहन मंत्री संतोष निराला व पूर्व मंत्री श्याम रजक समेत प्रदेश स्तर के 11 नेता शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जेडीयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल ने कहा कि सीवान की ऐतिहासिक धरती पर जेडीयू का होने वाला दलित-महादलित सम्मेलन के दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। बैठक में जेडीयू नेता अजय सिंह, महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव ललन चौधरी व जिलाध्यक्ष नंदलाल राम, चंद्रकेतु सिंह, मुर्तुजा अली कैसर, मंसूर आलम, निभा सिंह, मोहन राजभर, सत्येन्द्र भारती, मुखिया सोहन राम उर्फ अनिल राम, निकेशचंद्र तिवारी, लालबाबू कुशवाहा व लालबाबू प्रसाद, महावीर प्रसाद, सुरेन्द्र पटेल, शंभु प्रसाद, सैयद नजमुल होदा, विजय प्रसाद वर्मा, प्रो. जयराम यादव, मुरली पटेल, मुर्तुजा अली पैगाम, अभय उपाध्याय उर्फ झाम बाबा, प्रो. अभय कुमार सिंह, संजय राम, संदेश महतो, अनिल कुमार राम, नवीन कुमार सिंह, हामिद खान, श्रीभगवान सिंह, जयनाथ ठाकुर, इंतखाब अहमद, विरेन्द्र गुप्ता, विजय कुशवाहा, प्रभुनाथ साह व कुंज बिहारी सिंह मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024