Categories: पटना

JDU ने जिन्ना की तारीफ की BJP बोली, पाकिस्तान चले जाएं जिन्ना के चाहने वाले

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) एमएलसी खालिद अनवर ने कांग्रेस को घेरते हुए मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कारण ही देश का बंटवारा हुआ और आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिन्ना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने। खालिद ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए जिन्ना को आजादी की लड़ाई का सबसे बड़ा नेता बता जवाहरलाल नेहरू पर प्रधानमंत्री बनने के बाद बंटवारा कराने का आरोप लगाया है। जदयू एमएलसी के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि यह महात्मा गांधी का देश है। जिन्ना को पसंद करने वाले हिंदुस्तान छोड़कर पाकिस्तान जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

इतना ही नहीं खालिद अनवर ने यह भी कहा है कि देश के विभाजन के लिए पंडित नेहरू जिम्मेदार थे. जेडीयू एमएलसी ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बंटवारे के लिए जिम्मेदार थे. नेहरू ने खुद प्रधानमंत्री बनने के लिए देश का बंटवारा करा दिया।

जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी खालिद अनवर की तरफ से मोहम्मद अली जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी बताए जाने के बाद बीजेपी पलटवार के मूड में आ गई. बीजेपी कोटा से नीतीश सरकार में मंत्री सम्राट चौधरी ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि भारत में गांधी की पूजा करने वाले लोग रहते हैं ना की जिन्ना की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026