Categories: पटना

जदयू की गुटबाजी सामने आई, आरसीपी सिंह के स्वागत समारोह से दूर रहे ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा

पटना: जदयू के बड़े नेता औपचारिक तौर पर भले ही कह रहे हैं कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, लेकिन आज केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के स्वागत समारोह में यह खुलकर सबके सामने आ गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के साथ-साथ उनके समर्थकों ने आरसीपी के स्वागत समारोह से दूरी बना ली। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आरसीपी के पटना पहुंचने से पहले ही यह कहते हुए जहानाबाद निकल गए कि उन्‍हें स्‍वागत समारोह की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

उपेंद्र कुशवाहा ने इस बारे में कहा कि मुझे न्योता ही नहीं मिला है, मुझे तो मीडिया से पता चला कि वह (आरसीपी) आज पटना आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, “आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए बनाए गाए बैनर पोस्टर से ललन सिंह की तस्वीर गायब होना बर्दाश्त के बाहर है, इसे बर्दाश्त नही किया जा सकता है। JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह हैं, उनकी जो भूमिका है उसे सबको पता होना चाहिए।” हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह जोड़ा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है।

आरसीपी सिंह ने भी पटना पहुंचने के बाद कहा कि उनके और ललन सिंह के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता सिर्फ नीतीश कुमार हैं और बाकी सबके उनके निर्देशों को अनुरूप काम करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जदयू का मतलब ही जनता दल यूनाइटेड है तो विवाद की बात कहां से आ गई।
पूरे विवाद की शुरुआत आरसीपी सिंह के पटना लौटने पर स्वागत के लिए लगे पोस्टरों में ललन सिंह की फोटो न होने से हुई।

जब इसको लेकर विवाद बढ़ने लगा तो नए पोस्टर लगाए गए। एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी में मनमुटाव की बात को खारिज करते हुए कहा कि जब ललन सिंह अध्यक्ष बनकर आए तो उनका स्वागत हुआ और अब आरसीपी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद आ रहे हैं तो उनका स्वागत हो रहा है, इसमें मनमुटाव कहां है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026