सिवान में नल जल योजना का जेई 50 हजार रुपया का लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

  • शिकायत पर पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार
  • गिरफ़्तारी के बाद डीएसपी अरुणोदय कुमार ने जेई को ले गए पटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के पंचायती राज विभाग के जेई नीतिन कुमार को रिश्वत लेकर नल जल योजना का मापी पुस्त करना महंगा पड़ गया. भीखमपुर पंचायत के वार्ड दो के सदस्य के शिकायत पर पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया. मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल योजना के एमबी बुक करने के लिए जेई ने भीखमपुर पंचायत के वार्ड सदस्य रीता देवी से 50 हजार रुपये की मांग की थी. जिसकी शिकायत वार्ड सदस्य ने निगरानी विभाग से की थी.

मंगलवार को नगवां गांव के पास एनएच 331 पर निगरानी विभाग के डीएसपी अरुणोदय कुमार ने जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार कर पटना ले गए. गिरफ्तार जेई प्रखंड के चार पंचायत भीखमपुर, ब्रह्मस्थान, बलहा एराजी तथा मोरा खास पंचायत में कार्यरत था. सभी पंचायतों में उसके काले कारनामे का चिट्ठा अब खुलने लगा है. जेई के गिरफ्तारी की भनक लगते ही प्रखंड कर्मियों में हड़कंप मच गया. भगवानपुर प्रखंड में किसी सरकारी कर्मी का निगरानी के हांथों चढ़ना यह दूसरी घटना है. इससे पहले एक राजस्व कर्मचारी को निगरानी विभाग के लोग दबोचे थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026