परवेज अख्तर/सिवान: शहर के डीएवी मोड़ समीप रविवार को एक महिला को तीन महिलाओं ने कीमती गहने बदलकर ठगी का शिकार बना लिया। घटना के बाद जब तक महिला कुछ समझ पाती सभी ठग गहने लेकर फरार हो गए। नगर थाना में पहुंच कर महिला ने अपनी आप बीत को पुलिस पदाधिकारियों से सुनाई। खबर प्रेषण तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। पीड़िता जीबी नगर थाना क्षेत्र के गोहपुर निवासी आरती देवी है। पीड़िता आरती ने बताया कि वह अपने सुसराल बबुनिया मोड़ से पैदल ही अंदर ढाला बस स्टैंड गाड़ी पकड़ने जा रही थी तभी तीन महिला ने पीछा कर मुझे अपनी बातों में फंसा लिया और डीएवी मोड़ से कॉलेज की तरफ लेकर चली गई। इसके बाद मेरे पास जो गहने थे उन्हें लेकर दूसरे गहने देने की बात कहकर मुझे अपनी बातों में फंसा दिया। देखते ही देखते सभी मेरे गहने लेकर फरार हो गए। जब मैंने शोर मचाया तो मेरी मदद को कोई नहीं आया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…