Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कीमती गहने व दोगुना रुपये देने का झांसा देकर महिला से गहने की ठगी

परवेज़ अख्तर/सिवान :- शहर के मोती स्कूल समीप गुरुवार को एक महिला को कुछ लोगों ने गहने दोगुना व कीमती गहने बदलकर देने का झांसा देकर ठगी का शिकार बना दिया। घटना के बाद जब तक महिला कुछ समझ पाती सभी गहने लेकर फरार हो गए। महिला की पुत्री मामला दर्ज कराने के लिए कभी महादेवा ओपी तो कभी नगर थाना में चक्कर लगाती रही, खबर प्रेषण तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। पीड़िता दुधई निवासी उमा पति देवी ने बताया कि वह अपने घर से पति, बच्ची व बच्चा के साथ भाई के घर जा रही थी। बस स्टैंड में उतर कर वह बलेथा गढ़ पट्टी जाने के लिए गाड़ी पकड़ने जा रही थी, तभी पति किसी काम से दूसरी जगह चले गए। मैं अपने बच्चों के साथ आगे बढ़ रही थी। तभी तीन महिला व एक व्यक्ति ने पीछा मुझे अपनी बातों में फंसा लिया और गांधी मैदान स्थित तालाब की तरफ लेकर चले गए। इसके बाद मेरे पास जो गहने थे उन्हें देकर दूसरे गहने देने की बात कहकर अपनी बातों में फंसा दिया। देखते ही देखते सभी मेरे गहने लेकर फरार हो गए। जब मैंने शोर मचाया तो मेरी मदद को कोई नहीं आया। इसके बाद नगर थाना में गई तो किसी ने मेरी बात नहीं सुनी, सभी ने महादेवा ओपी भेज दिया। घटना के बाद से पीड़िता का रो रो कर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024