जीरादेई: 22 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक जप्त

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा-सीवान मुख्य मार्ग के जीरादेई मोड़ से स्थानीय पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 22 लीटर 500 ग्राम अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी उमेश सिंह का पुत्र गोलू कुमार सिंह है. जिसे सोमवार के दिन उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शराब तस्करों के विरुद्ध मैरवा-सीवान मुख्य मार्ग पर वाहन जांच किया जा रहा था.इसी दरमियान मैरवा के तरफ से फैशन प्रो बाइक पर सवार होकर शराब तस्कर सिवान की तरफ तेजी से जा रहा था. सड़क पर पुलिस को खड़ी देख वह भागने की कोशिश की हालांकि पुलिस के जवानों ने उसे धर दबोचा. जांच करने पर उसके पास से एक काला रंग का बैग बरामद हुआ जिसमें ऑफिसर चॉइस 125 पीस और एट पीएम 65 पीस विदेशी शराब बरामद हुआ.शराब के साथ तस्कर के बाइक को जप्त कर उसे जेल भेज दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026