परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के बंधुहाता निवासी कयूम खां के पुत्र भुट्टू खां का शव सऊदी अरब से गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। उनके शव को देखने के लिए दरवाजे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। इसके बाद उनके जनाजे में काफी संख्या में लोग शामिल हैं।
ज्ञात हो कि भुट्टू खां सऊदी अरब में नौकरी करते थे। वे वहां चालक का काम करते थे। 17 दिन पूर्व हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई थी। कानूनी प्रक्रिया के बाद उनका शव बुधवार की सुबह पैतक गांव लाया गया। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी सबीना समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को दो पुत्र है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…