परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के जीरादेई मोड़ के समीप गुरुवार की शाम लगभग 7:00 बजे कार की चपेट में आने से एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. कार में फंसे बाइक चालक को स्थानीय लोगों ने निकाला तथा कार चालक की जमकर धुनाई की.
जख्मी बाइक चालक का नाम रतन कुमार है जो सारण जिले के मढ़ौरा थाने के गौरा बाज़ार निवासी सच्चिदानंद मिश्रा का पुत्र है. घायल व्यक्ति ने बताया कि वह बाइक से यूपी के बरहज बाजार से सीवान लौट रहा था. इसी क्रम में जीरादेई मोड़ के समीप पीछे से कार चालक ने उसे रौंद दिया.जख्मी बाइक चालक को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…