जीरादेई: संकुलों पर लगा पुस्तक मेला, छात्रों ने खरीदी किताबें

परवेज अख्तर/सिवान: समग्र शिक्षा अभियान के तहत सोमवार से पुस्तक क्रय मेला का शुभारंभ किया गया। प्रस्तावित तिथि के अनुसार पहले दिन प्रखंड के बलईपुर व सिंगही सीआरसी के तत्वावधान में पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। मेले में पहुंचे संकुलाधीन सभी विद्यालयों के छात्र- छात्राओं व उनके परिजनों ने बिहार सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर बिहार टेक्स्टबुक की खरीददारी की।

मेला में वर्ग 1-8 तक के सभी विषय के पुस्तक उपलब्ध कराए गए थे। इसको लेकर बीईओ विजेंद्र प्रसाद ने सभी विद्यालय प्रधान को 4 से 8 जुलाई तक संकुलवार लगने वाले मेला में बच्चों को शत प्रतिशत पुस्तकें क्रय कराने का का निर्देश दिया है। इस क्रम में मंगलवार को नरेंद्रपुर व संजलपुर सीआरसी पर पुस्तक क्रय मेला लगेगा। वहीं 6 जुलाई को लोहगॉजर व विष्णुपुरा, 7 को तितरा व हंसुआ और अंतिम 8 जुलाई को जीरादेई सीआरसी पर मेला लगाया जाना तय है।

क्या कहते हैं अधिकारी

सभी विद्यालयों की निगरानी प्रखण्ड स्तर पर की जा रही है। हर हाल में 8 जुलाई तक पुस्तक खरीदारी का कार्य पूरा कर लेना है। इस कार्यक्रम की शत-प्रतिशत सफलता के लिए सभी संकुल संसाधन केंद्रों के संचालक व विद्यालय प्रधान को सहयोग करने का दिशा निर्देश दिया गया हैं।

विजेंद्र प्रसाद, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जीरादेई, सिवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026