परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के विजयीपुर में बुधवार की रात्रि में चंद्रयान- 3 की सफलता के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवाओं ने भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों एवं नृत्य की प्रस्तुति की। इसे देख श्रोता काफी आनंदित हुए। युवाओं ने भगवान शिव के स्वरूप को विज्ञान का अंग बताकर जो प्रस्तुति की वह धर्म एवं विज्ञान का समन्वय स्थापित कर रहा था।
कार्यक्रम के आयोजक शिक्षक घनश्याम सिन्हा एवं शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि हमारा वेद संपूर्ण विज्ञान है तथा देवों के देव महादेव दुनिया की सबसे बड़े वैज्ञानिक हैं, इसलिए हमारे गांव के युवा मंडली ने चंद्रयान-3 की सफलता पर भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों पर झांकी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इसरो के निदेशक भी वेद को विज्ञान का जन्मदाता बताते हैं एवं अमेरिका के वैज्ञानिक भी भगवान शिव को बहुत बड़ा वैज्ञानिक मानते हैं। इस मौके पर पूर्व मुखिया सह राजद नेता हरेंद्र सिंह, प्राचार्य केके सिंह, पैक्स प्रबंधक सुदामा कुशवाहा, श्रीराम प्रसाद, पप्पू श्रीवास्तव, अंजनी श्रीवास्तव, शालू कुमार, रूपेश कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…