जीरादेई: शक्ति केंद्र पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जीरादेई विधानसभा के छोटका माझा पंचायत स्थित पंडितपुरा शक्ति केंद्र संख्या एक पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बैठक कर लोकसभा में भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिए गए अभिभाषण की चर्चा की गई। कार्यक्रम के जिला प्रभारी डा. कुंदन कुमार द्वारा देश के राष्ट्रपति द्वारा दिए गए अभिभाषण से लोगों को रूबरू कराया गया। साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्षों के कार्यकाल के कामों की ज्ञान चर्चा भी की गई।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं होती तो कश्मीर से धारा 370 का समापन नहीं होता, अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर नहीं बनता, तीन तलाक जैसे कानून नहीं बनता, सर्जिकल स्ट्राइक , एयर स्ट्राइक नहीं होता। अपने संबोधन में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने बताया कि भारत को विश्व गुरु बनाने के मिशन में केंद्र सरकार लगी है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरोज सिंह राणा ने बताया कि देश में तीन सौ योजनाएं भारत सरकार चला रही है। इस अवसर पर बबलू, आस नारायण सिंह, कमलेश्वर दुबे, रूपेश भारती आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024