परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के तितरा बंगरा स्थित मध्य विद्यालय में सोमवार को सेवानिवृत शिक्षक ताम्र ध्वज ठाकुर को विदाई दी गई। इस मौके पर समारोह आयोजित कर उन्हें अंगवस्त्र एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके कार्यकाल की सराहना की गई। शिक्षक संतोष कुमार ने भावुक होते हुए कहा कि ठाकुर विद्वान और एक बेहतरीन व्यक्तित्व के इंसान हैं।
इनके साथ कार्य करने का अनुभव शानदार रहा। मनीष कुमार सिंह ने ठाकुर के शिक्षण कार्यकाल को स्वर्णिम बताया। सेवानिवृत्त शिक्षक ताम्रध्वज ठाकुर ने कहा कि शिक्षक सेवानिवृत होने के बावजूद समाज में शिक्षा की अलख जगातेे हैं। उन्होंने कार्यकाल के दौरान सभी साथियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजीव सिंह, विनोद पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, मनीष कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…