परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर में 21 अक्टूबर की रात जुआ खेलने के विवाद में गांव के नरेश चौहान के पुत्र परमेंद्र चौहान की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता ने थाने में आवेदन देकर गांव के विकास सिंह को आरोपित किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृत परमेंद्र के स्वजन के आवेदन पर प्राथमिकी कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। वहीं घटना के दूसरे दिन स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद स्वजनों को ढाढ़स बंधाने के लिए सगे-संबंधियों का आना-जाना लगा हुआ है। मृत परमेंद्र की पत्नी उषा देवी, मां सुगंधी देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…