✍️ परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के तितिरा टोले बुद्धनगर बंगरा स्थित तितिर स्तूप के पास बुद्ध मंदिर का छठा स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। इस मौके पर भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की गई। शोधार्थी सह सिवान तितिर स्तूप विकास मिशन के संस्थापक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि 2018 में दो अक्टूबर को विदेशी बौद्ध भिक्षुणी माता बोधिचिता के नेतृत्व में वियतनाम, थाईलैंड, श्रीलंका व बोधगया से बौद्ध भिक्षुओं की टोली तितिर स्तूप का दर्शन कर भगवान बुद्ध के प्रतिमा का पूजा अर्चना कर प्रतिमा का उद्घाटन किया था।
प्रमोद शर्मा ने कहा कि तितिर स्तूप स्थित बौद्ध मंदिर काफी ऐतिहासिक एवं धार्मिक है जो पूरे जिले के लिए गौरव स्थल है। उन्होंने बताया कि सांसद कविता सिंह के सांसद कोष निधि से एक भवन यहां शीघ्र बनेगा तथा विधायक अमरजीत कुशवाहा के विधायक निधि से यहां आने के लिए पीसीसी सड़क का निर्माण होगा। इस मौके पर अशोक सिंह, प्रमोद शर्मा, माधव शर्मा, बलिंद्र सिंह, हरिशंकर चौहान आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…