परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र का मध्य विद्यालय मुइयां शराबियों का अड्डा बन गया है. विद्यालय परिसर में असमाजिक तत्व आए दिन आपत्तिजनक चीजें फेंक रहें हैं. जिससे शिक्षकों सहित छात्रों को शर्मसार होना पड़ता है. सोमवार की सुबह शराब की खाली बोतल व अन्य आपतिजनक चीज विद्यालय कैंपस से बरामद हुई. कर्मियों का कहना है कि गांव के कुछ असामाजिक तत्व के लोग विद्यालय बंद हो जाने के बाद बरामदे में सिगरेट व शराब का सेवन करतें हैं.
वहीं छात्राओं का नाम के साथ आपत्तिजनक शब्द विद्यालय के दीवाल पर लिख दिया जाता है. प्रभारी प्रधानाध्यापक की सूचना के बाद पुलिस ने घटना स्थल की जांच की. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि विद्यालय परिसर में इस तरह की घटना को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जल्द ही असमाजिक तत्वों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…