जीरादेई: मैजिक व बाइक की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के सिसहानी नहर पुलिया के समीप गुरुवार के संध्या मैजिक और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए तथा सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे. वही बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. एक्सीडेंट होते देख पुल पर बैठे लोग दौड़े जहां मैजिक चालक को पकड़ लिया व इसकी सूचना  घायलों के परिजनों दी.

परिजन उक्त स्थान पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सीवान सदर लेकर चले गए. बताया जाता है कि मैजिक मैरवा से पिपरिया जा रही थी और दोनों बाइक सवार भवानी स्थान से मैरवा के लिए जा रहे थे. तभी सिसहानी पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर टकरा गए. जिसमें बाइक पर सवार दोनों लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान भवानी स्थान के रहने वाले राजकुमार और मुख्तार अंसारी के रूप में हुई है. वहीं मैजिक चालक पिपरहिया का रहने वाला छांगुर राम है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026