जीरादेई: बुद्ध पूर्णिमा की तैयारी को ले बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के तितिरा टोले बुद्धनगर बंगरा गांव में रविवार को बुद्ध पूर्णिमा की तैयारी को ले बैठक हुई। बैठक में पांच मई को तितिर स्तूप पर भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना के पश्चात बौद्ध दर्शन के मूल स्वरूप एवं तितिर स्तूप के विकास पर चर्चा की गई। साथ ही पूर्णिमा के दिन दोपहर से मेला एवं बौद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम करने, सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। शोधार्थी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि तितिर स्तूप का अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए दरौली विधायक सह पर्यटन उद्योग विभाग के सभापति सत्यदेव राम अहर्निश प्रयास कर रहे हैं। विधायक सत्यदेव राम ने विधानसभा में इस मुद्दे को रख चुके हैं जिसकी जांच प्रतिवेदन अंचल कार्यालय तथा जिला प्रशासन द्वारा विधानसभा में भेज दिया गया है।

उन्होंने आशा व्यक्त किया कि शीघ्र ही तितिर स्तूप को विश्व पर्यटन स्थल का दर्जा मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि सांसद कविता सिंह द्वारा सांसद निधि से भवन निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है तथा मुखिया द्वारा बुद्ध मंदिर परिसर में मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा है। साथ ही जीरादेई प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी द्वारा भवन निर्माण एवं स्थानीय जिला पार्षद प्रमोद कुमार द्वारा सड़क का पिचकरण एवं शौचालय बनाने का आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर मुखिया नूरनवाब अंसारी, सरपंच चुन्नू सिंह, माधव शर्मा, अशोक सिंह, शिवनाथ राम, गौरीशंकर राम, मंटू कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026