परवेज अख्तर/सीवान: जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के ठेपहा महादेवा टोला स्थित गौरीशंकर बाबा मंदिर परिसर में रविवार को राम कथा की तैयारी को ले बैठक हुई। बैठक में सिवान गांधी मैदान में दो मई से 10 मई तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन महाराज के कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सदस्यों ने भगवान राम के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
साथ ही जीरादेई प्रखंड में राम कथा आयोजन समिति भी बनाई गई जिसका अध्यक्ष प्रेमकांत यादव को चुना गया एवं प्रखंड में कार्यकारिणी गठित करने का दायित्व उनकों सौंपा गया। इस मौके पर राम कथा समिति के डा. राजनदान सिंह, राकेश तिवारी, जीरादेई मुखिया अक्षय लाल साह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह राणा आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…