जीरादेई: विधायक ने किया छः सड़कों का शिलान्यास

परवेज अख्तर/सिवान: जीरादेई स्थानीय विधायक अमरजीत कुशवाहा ने गुरुवार विधानसभा क्षेत्र के छः सड़कों का शिलान्यास किया. जमापुर से मनिया पथ ,हरपुर से बिकउर ,यतीजी के घर से मंदिर तक , सूरवल चांदपाली पथ से महुआबारी तक, मैरवा नौतन पथ से मिश्रा चौक, नौतनगंगामोड नरकटिया होते हुए बड़ा शिकवारा तक सड़क का निर्माण किया जाएगा.इस सड़क के बनने से लोगों को मुख्य सड़क तक आने जाने में सुविधा होगी.

सड़क का शिलान्यास करते हुए विधायक ने कहा कि जन समस्याओं का निराकरण करना व क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है. जीरादेई विधानसभा क्षेत्र में बनने वाली सभी सड़कें मानक के अनुरूप होगी.निर्माण कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कोरोना के चलते विधानसभा क्षेत्र में मन्द पड़ी विकास कार्य को गति प्रदान की जा रही है.मौके पर राजद नेता हरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026