परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड तितरा में सोमवार को राष्ट्रसृजन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव ललितेश्वर राय की अध्यक्षता में स्वामी सहजानंद सरस्वती की 73वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पुष्प अर्पित करने के बाद राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता व किसानों के परम हितैसी एवं समाज सुधारक थे जो आजीवन सामाजिक परिवर्तन व समतामूलक समाज के लिए आंदोलन करते रहे।
उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व व कृतित्व आज भी जनमानस में छाया हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी सहजानंद की पदचिह्नों पर चलकर भारत में राष्ट्रव्यापी अभियान छेड़े हैं जिसको जन-जन तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रसृजन अभियान संकल्पित है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक राय, चितरंजन राय, सानू राय, राजन तिवारी, मनोज कुमार, डा. प्रेम शर्मा, जयप्रकाश तिवारी, रेयाजुल हक समेत काफी संख्या में लोग उपस्थिति थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…