जीरादेई: अकोल्ही के शिवालय में दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के अकोल्ही स्थित अनंतनाथ धाम में सावन की दूसरी सोमवारी को 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। इस मंदिर में कई श्रद्धालु दरौली सरयू नदी से जल भरकर पहुंचे हुए थे। इसके अलावा ठेपहा गौरी-शंकर बाबा, मुईया बेलवा पोखरा, संथू, बंथू शिव मंदिर आदि स्थलों पर भी शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया।

इसके अलावा जीबी नगर के हयातपुर जंगली बाबा, महाराजगंज के सिहौता स्थित रामेश्वर धाम मंदिर, नागा मठ, दारौंदा के रुकुंदीपुर, भीखाबांध मठ, आंदर के बंगरा, असांव, मानपुर पतेजी, गहिलापुर, मैरवा हरिराम ब्रह्म स्थान, कविता, भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय समेत, खैरवा, ब्रह्मस्थान, सोंधानी, रामपुर, बसंतपुर लालबाबा, सूर्यपुरा, शहरकोला, लकड़ी नबीगंज, मदारपुर, पड़ौली, बड़हरिया, नौतन, पचरुखी, हसनपुरा, रघुनाथपुर जटहवा बाबा, हुसैनगंज, गोरेयाकोठी प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026