✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के जमापुर बाजार में शनिवार को बाल भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में बालक, बालिकाओं के साथ साथ साधु संत भी भाग लिए। आयोजक डिवाइन पब्लिक स्कूल के निदेशक सुभाष प्रसाद ने बताया कि बाल ह्रदय में नारायण का निवास होता है।
उनके प्रति सद्भावना व्यक्त करना ईश्वर की उपासना है। उन्होंने कहा कि जीवन में सेवा ही जीवन की सार्थकता है। व्यवस्थापक शशि कुमार ने बताया कि प्रतिवर्ष दशहरा के बाद बाल भोज का आयोजन होता है। इसमें काफी संख्या में बच्चे भाग लेते हैं। इस मौके पर मुखिया राजेश सिंह, पूर्व मुखिया अनिल चौहान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…