परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के हिरमकरियार बदली गांव में पहली बाद दक्षिण भारत के आचार्यों द्वारा नौ कुंडीय विष्णु महायज्ञ शुक्रवार से कराया जायेगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। नौ कुंडीय विष्णु महायज्ञ के पहले दिन शुक्रवार को यज्ञ स्थल से सुबह 9 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर धर्ममकरियार, पकड़ी मकरियार, बदली, हसुआ होकर बरखंडी बाबा के पास सोना नदी के तट पर जलभराई कर यज्ञ स्थल पहुंचेगी।
आयोजक डॉ. उद्देश्वर सिंह ने बताया कि कलश यात्रा के समापन पर सुबह 11 बजे से दक्षिण भारत के आचार्यों द्वारा वेदी पूजन समेत अन्य पूजा-अर्चना कराई जायेगी। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पों की वर्षा होगी। दक्षिण भारत के आचार्यों द्वारा चारों वेद का पाठ भी किया जायेगा। वहीं संध्या में पांच बजे से रात 9 बजे तक राजन जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा कही जायेगी। बताया कि महायज्ञ में शामिल होने के लिए आधा दर्जन से अधिक महामंडलेश्वर पधार रहे हैं। महायज्ञ के दौरान शांति-व्यवस्था को लेकर डीएम व एसपी समेत संपूर्ण जिला प्रशासन को पत्राचार किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…