जीरादेई: प्रो. सौम्या के दिल्ली में सम्मानित होने पर खुशी

परवेज अख्तर/सिवान: जीरादेई दिल्ली स्थित गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में मंगलवार को इंडियन फार्मेसी ग्रेजुएट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 35वें वार्षिक कांफ्रेंस में कोलो-रेक्टल कैंसर पर केंद्रित पोस्टर प्रस्तुति के लिए डिवाइन कालेज आफ फार्मेसी जीरादेई में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर सौम्या पाठक को सम्मानित किया गया। यह जानकारी देते हुए डिवाइन कालेज आफ फार्मेसी के चेयरमैन सुभाषचंद प्रसाद ने बताया कि कोलो-रेक्टल कैंसर पर केंद्रित इस पोस्टर प्रस्तुति के लिए सौम्या को फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष डा. मोण्टू एम पटेल, इंडियन फार्मेसी ग्रेजुएट एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. अतुल नासा एवं उपाध्यक्ष डा. अरुण गर्ग द्वारा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

बताया कि इस राष्ट्रव्यापी कांफ्रेंस में देश के विभिन्न राज्यों से कई प्रोफेसर तथा छात्रों ने पोस्टर प्रस्तुति दी। इसमें डिवाइन फार्मेसी कालेज से असिस्टेंट प्रोफेसर अनीत कुमार, सदफ सलमा तथा ज्योति राय के भी पोस्टर चयनित हुए। डिवाइन फार्मेसी के प्राचार्य डा. एस गोस्वामी ने कहा कि छात्रों के साथ- साथ फैकल्टी के भी सर्वांगीण विकास के लिए उनको ऐसे अवसर प्रदान करना आवश्यक है। प्रो. सौम्या पाठक के सम्मानित होने पर डिवाइन कालेज आफ फार्मेसी समेत क्षेत्र का मान बढ़ा है। प्रो. सौम्या को बधाई देने वालों में एडमिन शशि कुमार, पूर्व मुखिया अनिल चौहान आदि शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026