जीरादेई: बर्तन व हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से 25 लाख की संपत्ति जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के ठेपहा बाजार में मंगलवार की रात बर्तन एवं हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से करीब 25 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। पीड़ित दुकानदार की मानें तो अगलगी की घटना देर रात्रि में घटी। ग्रामीणों अभी कुछ समझ पाते तब तक दुकान में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी व्यवसायियों ने थाने को दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाई। बताया जाता है कि ठेपहां निवासी नंदलाल प्रसाद की ठेपहां बाजार में बर्तन व हार्डवेयर की दुकान है। वे मंगलवार की देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर लौट आए थे।

तभी देर रात में उनकी दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना उन्हें दी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी व्यक्ति दुकान के पास जाने का हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। आग की लपटों से दुकान की छत टूट कर गिरने लगा तथा दुकान में तेज धमाका होने लगा था। लोगों ने घटना की सूचना थाने को दी। इसके बाद थाने की टीम अग्निशमन दल के साथ पहुंच आग बुझाने में जुट गई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। पीड़ित दुकानदार द्वारा आवेदन देने के बाद क्षति का सही आंकलन का पता लग सकेगा। इसकी सूचना अधिकारियों की दी जा चुकी है। सरकारी नियमानुसार पीड़ित का मुआवजा दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026