जीरादेई: आग लगी में चार लाख की संपत्ति जलकर हुई खाक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के विष्णुपुरा बाजार पर सोमवार के दोपहर शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई. आग लगी में दो झोपड़ी जलकर खाक हो गयी. आग उक्त गांव निवासी भोला पासी और भगवान पासी के झोपड़ी में लगी थी. आग लगी में दो साइकिल, एक बाइक, खटिया, बक्सा, पलंग, कपड़ा-लता, नगद, आभूषण, टेंट के रखे साउंड बॉक्स तथा अन्य सामान सहित चार लाख रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार को समय लगभग 4 बजे शार्ट सर्किट की वजह से झोपड़ी की उत्तर दिशा से अचानक आग की लपटें उठने लगी. देखते ही देखते आग भयानक रूप धारण कर दोनों झोपड़ियों को अपने चपेट में ले लिया.

जब तक स्थानीय लोग आग पर काबू पाते, तब तक झोपड़ी सहित रखे लगभग चार लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई. गनीमत रही कि समय रहते बिजली के तार को तोड़ दिया गया, अन्यथा दक्षिण दिशा में स्थित गेहूं की फसल में आग पकड़ लेने पर कई एकड़ फसल जलकर बर्बाद हो जाते. आगे बताया कि रविवार के दिन ही पीड़ितों के घर के बगल में विवाह था. शादी संपन्न होने के पश्चात सारा सामान उसी झोपड़ी में रखा गया था. जो शार्ट सर्किट की वजह से जलकर खाक हो गया. पीड़ित भोला पासी और श्री भगवान पासी की स्थिति काफी दयनीय है. दोनों परिवार जीवन यापन करने के लिए मजदूरी करते हैं. आग लगी की इस घटना से दोनों परिवार काफी आहत हैं. वहीं अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही विष्णुपुरा बाजार गांव के सैकड़ों लोग जुट गए तथा आग की लपटें यत्र तत्र स्थानों पर न फैले उसको पानी डालकर बुझाए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026