जीरादेई: जयंती पर याद किए गए रविंद्र नाथ टैगोर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र तितरा पंचायत के बंगरा गांव स्थित बुद्ध मंदिर परिसर में रविवार को राष्ट्रगान के रचयिता गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय सचिव ललितेश्वर कुमार की अध्यक्षता में मनाई गई। मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। ललितेश्वर कुमार ने कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर राष्ट्रीय पहचान हैं जो एक महान कवि, कहानीकार, गीतकार, राष्ट्र गान के रचयिता नोबेल पुरस्कार विजेता, शिक्षाविद व समाजसेवी थे। वे आजीवन भारतीय सभ्यता व संस्कृति को मजबूत बनाने में लगे रहे।

प्रधानाध्यापक केके सिंह ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर एक ऐसा व्यक्तित्व जिसे शब्दों में बयां करना बहुत कठिन है। उन्होंने बताया कि वे ऐसे अद्भुत प्रतिभा के धनी थे, जिनके संपूर्ण जीवन से, एक प्रेरणा या सीख ली जा सकती है। वे एक ऐसे विरल साहित्यकारों में से एक हैं जो हर कहीं आसानी से नहीं मिलते। शिक्षाविद गणेश दत्त पाठक ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर जन्मजात अनंत अवतरित पुरुष थे। उनकी रूचि बहुत से विषयों मे थी और हर क्षेत्र में उन्होंने अपनी ख्याति फैलाई। पाठक ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर ने करीब 2230 गीतों की रचना की थी। कार्यक्रम को अशोक राय, जय प्रकाश पटवा, अंकित मिश्र, राजन तिवारी, मनोज कुमार, माधव शर्मा, अशोक सिंह, हरिशंकर चौहान आदि ने संबोधित किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024