परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के तितिरा पंचायत के बंगरा गांव स्थित तितिर स्तूप पर शनिवार की सुबह कोरिया एवं अमेरिका से बौद्ध शोधार्थी पहुंचे। सर्वप्रथम शोधार्थियों ने भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की, उसके बाद योग पाठशाला का आयोजन किया तथा स्तूप पर लगे पूरे चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कोरिया के योग प्रो. अभिषेक केशव ने कहा कि तितिर स्तूप के पास असीम आध्यात्मिक शक्ति है जो साधना के स्तर को काफी प्रबल बनाता है। उन्होंने बताया कि कोरिया में तितिर स्तूप के महत्व को फैलाया जाएगा तथा अधिक से अधिक विदेशी बौद्ध अनुयायियों को यहां लाने के लिए उत्प्रेरित किया जाएगा।
अमेरिका से आए राजकुमार पांडेय ने कहा कि तितिर स्तूप का क्षेत्र काफी मनोरम एवं ऐतिहासिक व पुरातात्विक अवशेषों से भरा पड़ा है जो सिवान के परिदृश्य को बदलते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ला सकता है, लेकिन जरूरत है इसके महत्व को उजागर करने की। तितिर स्तूप विकास मिशन के संस्थापक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि तितिर स्तूप का संबंध भगवान बुद्ध के पूर्व जन्म से है तथा मानव जीवन में अंतिम उपदेश का सूचक है। इस मौके पर सुजीत शर्मा, केशव अमिताभ, रजनीश कुमार मौर्य, मनीष भारद्वाज, आदित्यराज पांडेय, माधव शर्मा आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…