जीरादेई: शिक्षकों की हक की लड़ाई के लिए संकल्पित

परवेज अख्तर/सिवान: जीरादेई शिक्षाविद् व नेशनल एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन आफाक अहमद को सारण शिक्षक क्षेत्र से निर्वाचित होने पर बुधवार को जीरादेई जनसुराज समिति ने बधाई दी है। जनसुराज समिति के सदस्य केके सिंह ने कहा कि जनसुराज के समर्थित उम्मीदवार की जीत प्रशांत किशोर की रणनीति का एक छोटा सा उदाहरण है। उन्होंने बताया कि जनसुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सही लोग सही सोच, सामूहिक प्रयास निश्चित सफलता के सूत्र का अन्वेषण किया है। उक्त सूत्र के आधार पर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी संघर्षशील शिक्षक आफाक अहमद भारी मतों से जीत हासिल किए हैं।

उन्होंने कहा कि आफाक अहमद का संकल्प है कि समाज व प्रशासन में शिक्षकों की गरिमा को इतना सबल बनाया जाए ताकि शिक्षक को देखते ही अधिकारी या आमजन खड़े होकर कुर्सी देने के लिए उत्सुक रहें तथा सम्मानित लहजे से बात करे साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। खुशी व्यक्त करने वालों में ललितेश्वर कुमार, रामेश्वर सिंह, शिक्षक रत्नेश कुमार, अर्चना सिन्हा, वंदना सिन्हा, घनश्याम सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026