परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के पंचायत सरकार भवन तीतिरा में शनिवार के दिन मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का सोशल ऑडिट ग्रामीण विकास विभाग कर्मियों के द्वारा किया गया। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग की कर्मी रिंकू गिरी ने बताया कि 5 दिनों से जीरादेई प्रखंड में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का सोशल ऑडिट किया गया। इसके लिए प्रखंड के 16 पंचायतों में ग्रामीण विकास विभाग की 32 महिला कर्मियों के द्वारा गांव में जाकर लोगों से संपर्क कर कार्यो की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार कर सोशल ऑडिट किया गया।
पीआएस दिलीप कुमार यादव बताया कि 32 सदस्य टीम गठित किया गया था।वही टीम लीडर रिंकू गिरी को बनाया गया था।टीम ने सोशल ऑडिट का कार्य 5 दिनों तक किया गया। जिसमें 3 दिनों तक 16 पंचायतों के विभिन्न गांव में लाभुकों से भ्रमण करके मुलाकात की गई ।चौथे दिन रिपोर्ट तैयार किया गया और 5वा दिन ग्राम सभा आयोजित कर लोगों को जानकारी दी गई तथा योजनाओं के तहत कराए गए कार्यों की समीक्षा भी किया गया।इस दौरान लाभुको को मनरेगा के तहत लाभ मिला या नहीं मिला इसकी भी जानकारी प्राप्त कर रिपोर्ट तैयार की गई।वही टीम में संध्या सिंह, स्वेता सिंह, रीमा देवी, पूनम गिरी, आरती गिरी सहित अन्य कर्मी व पदाधिकारी शामिल रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…