जीरादेई: बंदर ने दस लोगों को काट किया घायल, दहशत में ग्रामीण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। ग्रामीण रोजाना इस बंदर का शिकार हो रहे हैं। बताया जाता है कि प्रखंड के अकोल्ही पंचायत के ककरघटी में एक बंदर ने करीब 10 दिनों के अंदर 10 लोगों को काट कर घायल कर दिया है। घायलों में ब्रजेश कुमार, राकेश कुमार, आशीष कुमार, दो ट्रैक्टर चालक समेत कई महिला-पुरुष भी शामिल हैं।

घायलों का उपचार जीरादेई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर अस्पताल व निजी क्लीनिक में भी कराया गया। बंदरों के आतंक को देखते हुए मुखिया मनोज कुमार ने रविवार को प्राइवेट रेस्क्यू टीम को बुलाकर बंदरों को पकड़वाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर पैदल, साइकिल, बाइक, ट्रैक्टर आदि से जाने वालों लोगों को निशाना बनाता रहा है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

एक बंदर को रेस्क्यू करने में लगा चार घंटे का समय :

प्रखंड के अकोल्ही पंचायत के ककरघटी गांव में खूंखार बंदरों को पकड़ने के लिए मुखिया मनोज कुमार ने वन विभाग को काल किया। वन विभाग की टीम ने अपने न आकर प्राइवेट रेस्क्यू टीम का नंबर दिया। मुखिया ने प्राइवेट रेस्क्यू टीम को काल कर बुलाया। रविवार को टीम द्वारा बंदरों के लिए भोजन डालकर जाल बिछाया गया तथा चार घंटे के काफी मशक्कत के बाद एक बंदर को पकड़ा गया। उसके बाद टीम बंदर को बोरे में बांध कर अपने साथ ले गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026