जीरादेई: अकोल्ही में चालक की हत्या कर शव को फेंका

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय अकोल्ही के समीप से गुजरने वाली बाईपास सड़क पर सोमवार की सुबह लहूलुहान शव को  शौच करने गई महिलाओं ने देखा ।खून से लथपथ शव को देख महिलाए डर गए तथा  हल्ला करते हुए गांव की तरफ भागी महिलाओं को गांव की तरफ तेजी में आते देख स्थानीय लोगों ने महिलाओं से पूछा इसके बाद महिलाओं ने बताया कि स्कूल के समीप हत्या कर किसी व्यक्ति का शव फेंका गया है। ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद उन्होंने शव को देख सकते में आ गए वहीं इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी । थाना दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर तलाशी की ।वहीं मृतक के पॉकेट से ड्राइवरी लाइसेंस और एक कागज बरामद हुआ।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया । वहीं मृतक की पहचान जामो थाना क्षेत्र के पलटू हाता के 54 वर्षीय महेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है ।  इसकी हत्या पेट में चाकू मारकर की गई है । घटना को अंजाम देने के बाद शव को अकोल्ही स्कूल के पास फेका गया । इस हत्या से अकोल्ही गांव में दहशत का माहौल कायम है।

ड्राइवरी कर चलाता था घर का जीविका :

महेश्वर प्रसाद सिवान रेलवे जंक्शन पर लाल रंग की स्कार्पियो की ड्राइवरी करता था जिससे उसका घर का जीवन यापन चलता था वह रविवार की रात सिवान रेलवे जंक्शन से उसकी गाड़ी को चार लोगों ने बुक कराया । वह चारों यात्रियों को लेकर छोड़ने के लिए निकला। इसी दौरान स्कॉर्पियो लूट की नीयत से उसकी हत्या मैरवा सिवान मुख्य मार्ग पर ही कर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से गांव के अंदर रातों-रात फेंक कर फरार हो गया । इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि  सुबह उन्हें सूचना मिली कि एक शव स्कूल के समीप बाईपास सड़क के किनारे फेंका हुआ है दल बल के साथ उक्त स्थल पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।गाड़ी मालिक से भी बात की गई हत्यारे स्कॉर्पियो को लेकर भी फरार है उन्होंने आगे बताया कि मामला जांच का विषय है मामले की बारीकी से जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी  ।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024