जीरादेई: पर्यटन के ग्रेड ए सूची में दर्ज होगा तितिर स्तूप: सभापति

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के तितिरा पंचायत के बंगरा गांव में स्थित तितिर स्तूप का अवलोकन सोमवार को बिहार विधानसभा के पर्यटन उद्योग संबंधित समिति ने किया। समिति का नेतृत्व पर्यटन उद्योग विभाग के सभापति सह दरौली के विधायक सत्यदेव राम ने किया। समिति के सभी सदस्यों ने सर्वप्रथम बौद्ध मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की तथा तितिर स्तूप के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक महत्व पर सिवान तितिर स्तूप विकास मिशन के संस्थापक सह शोधार्थी केके सिंह से बिंदुवार जानकारी ली। सभापति ने बताया कि तितिर स्तूप भगवान बुद्ध के जीवनकाल से संबंधित है तथा इसका ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक साक्ष्य प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।

यहां देश-विदेश से बौद्ध भिक्षु एवं पर्यटक पूजा अर्चना करने आते हैं, इसलिए जनाकांक्षा को देखते हुए इस स्थल को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा तथा इसे पर्यटन के ग्रेड ए की सूची में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रेड ए में वहीं स्थल आते हैं जहां विदेशी पर्यटकों का आगमन होता होता है। समिति के सदस्य सह अरवल के विधायक महानंद सिंह ने कहा कि यह बौद्ध स्थल काफी प्राचीन प्रतीत होता है, क्योंकि यहां मौर्य, कुषाण एवं गुप्तकाल के ईंट दिख रहा है तथा प्रचुर मात्रा में पुरातात्विक साक्ष्य उपलब्ध है जो प्राचीनता का बयान स्वतः कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस बौद्ध स्थल के विकास से रोजगार का अवसर मिलेगा तथा जिले का राजस्व भी बढ़ेगा।

विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि तितिर स्तूप के पूरे प्रक्षेत्र को विकसित किया जाण्गा तथा यहां ध्यान एवं बौद्ध साहित्य अध्ययन केंद्र भी बनेगा ताकि आमजन भी बौद्ध दर्शन को जान व समझ सकें। समिति के सदस्य सह बोचहां विधायक अमर कुमार पासवान ने कहा कि तितिर स्तूप के पूरे क्षेत्र पर गहन अध्ययन किया जाय तो निश्चित ही भारतीय इतिहास का दिशा बदल जाएगा। उन्होंने पर्यटन के दृष्टिकोण से इस स्थल को काफी महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर मुखिया नूरनवाब अंसारी, राजद नेता सह पूर्व मुखिया हरेंद्र सिंह ,बीडीओ जितेंद्र कुमार राम, सीओ शुभेंद्र कुमार झा, माधव शर्मा, बलिंद्र सिंह, अशोक सिंह, अर्जुन सिंह कुशवाहा, हरिशंकर चौहान समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024