परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारी व मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड के सभी विद्यालयों में भवन निर्माण, चारदीवारी निर्माण, विद्यालय में सुविधाओं को लेकर रिपोर्ट देने को कहा गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का सर्वे तुरंत रिपोर्ट करें ताकी उसपर तत्कालीन कार्रवाई की जा सके।
वहीं सभी प्रतिनिधियों को 11 दिसंबर को होने वाले जीरादेई महोत्सव में भाग लेने के लिए कहा गया। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, सुधार करने की प्रक्रिया जो चालू है इसे आम जनता से साझा करने के लिए अपील की गई। इस मौके पर अंचलाधिकारी शुभेंदु झा, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि त्रिभुवन तिवारी, उप प्रमुख अनिल सिंह, बीडीसी मृत्युंजय राय, रामायण साह, दीपक यादव, समेत काफी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…