✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं चंदौली गंगौली पंचायत सरकार भवन परिसर में बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चंदौली गंगौली पंचायत में डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी भूपेंद्र प्रसाद यादव, डीसीएलआर शहबाज खान, डीपीआरओ शैलेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
चंदौली गंगौली में जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी देते इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। वहीं डीडीसी ने जीविका से लाभांवित महिलाओं के सफल कहानी पर चर्चा करते हुए उन्हें बिहार की चेतना बताया। कार्यक्रम में डीएम ने सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को धरातल पर शत प्रतिशत उतारने का निर्देश अपने अधिकारियों को दिया। इस मौके पर बीडीओ जितेंद्र कुमार राम, सीओ शुभेंदु झा समेत अन्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…