पटना: पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से सीएम बनने की इच्छा जता दी है. उन्होंने अपने 7 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जब मौका मिलेगा अपने आपको साबित जरूर करुगा. सीएम गृह जिला नालंदा का विकास के सवाल पर सवालिया लहजे में मांझी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने एक जिला का विकास खूब किया है।
बता दें मांझी ने यह बयान गया जिले के इमामगंज विधानसभा के रानीगंज में आयोजित संत शिरोमणि जयंती समारोह के दौरान मीडिया से पूछे गए सवाल पर कहा। पूर्व सीएम मांझी ने कहा कि अपने गृहजिला के विकास के लिए नीतीश जी को 17 साल मिला और मुझे गया के विकास के लिए 7 महीना। जब हमको मौका दिया गया तब हम किसी से कम काम किये क्या?
मांझी ने कहा कि ये अवसर की बात है जिसको मौका मिलेगा वो अपने आपको साबित करेगा. अगर फिर सीएम बनने का मौका मिला तो चूकेंगे नहीं और गया का खूब विकास करूंगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…