Categories: पटना

जिस नीतीश कुमार को चिराग पासवान ने किया ‘डैमेज’ उसे BJP ने बताया NDA

पटनाः राजनीति में कब क्या हो जाएगा यह कोई नहीं बता सकता है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक तरफ जहां एनडीए में रहते हुए एलजेपी सांसद चिराग पासवान से दूरी बना चुके हैं तो वहीं एनडीए यह मानकर चल रही है कि चिराग एनडीए का हिस्सा हैं और आगे भी रहेंगे. बीजेपी नेता और बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने बीते सोमवार को कहा कि किसी की नजदीकियां किसी से बढ़ सकती हैं, लेकिन चिराग पासवान एनडीए में हैं और आगे भी रहेंगे.

वहीं, बीजेपी नेता नीरज कुमार बबलू के इस बयान के बाद शाहनवाज हुसैन ने सवाल पूछे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी. मीडिया के सवाल पर कि चिराग पासवान एनडीए में हैं या फिर वह बाहर हैं? इसपर शाहनवाज हुसैन सीधा-सीधा जवाब नहीं दिया लेकिन कहा कि एलजेपी हमारे साथ है और चिराग पासवान एलजेपी से सांसद हैं.

रामविलास की बरसी पर नहीं गए थे नीतीश कुमार

बता दें कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान ने खुद को एनडीए से अलग कर लिया था. गठबंधन के प्रमुख घटक दल जेडीयू के खिलाफ प्रत्याशी उतारकर उन्हें काफी डैमेज भी किया था. सोमवार को जब नीरज बबलू से सहयोग कार्यक्रम के बाद पूछा गया कि रामविलास पासवान की पहली बरसी पर नीतीश कुमार क्यों नहीं आए. इसपर उन्होंने कहा था कि किसी भी नेता का किसी दूसरे दल के नेता के साथ निजी संबंध रखने में किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए. तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से चिराग पासवान की मुलाकात पर उन्होंने कहा था कि किसी की नजदीकियां किसी से बढ़ सकती हैं. चिराग पासवान एनडीए का हिस्सा हैं और आगे भी रहेंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026