छपरा

कोपा में दुर्घटनाग्रस्त हुई जनसेवा तो जंक्शन पर यात्री हुए परेशान

परवेज अख्तर/सिवान : शुक्रवार को सिवान-छपरा रेलखंड पर कोपा समीप अप जनसेवा एक्सप्रेस एक बोलेरो से टकरा गई। इस कारण अप व डाउन लाइन पर परिचालन घंटो बाधित हो गया। परिचालन बाधित होने के सीधा असर सिवान जंक्शन पर देखने को मिला। शाम में पांच बजे के करीब हुई दुर्घटना के बाद से जंक्शन पर अप लाइन की एक भी गाड़ियां अपने समय से नहीं पहुंची। इस कारण गोरखपुर की तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जंक्शन पर खबर प्रेषण तक एक भी अप लाइन की ट्रेन नहीं आई थी। इस कारण शाम के समय में यात्रियों को जंक्शन के प्लेटफॉर्म और वेटिंग रूम में ही रुक कर गाड़ियों का इंतजार करना पड़ा। बता दें कि जंक्शन पर शाम के समय अप लाइन से होकर दिल्ली जाने के लिए सारी गाड़ियां हैं। जनसेवा एक्सप्रेस सिवान जंक्शन पर 5 बजे शाम में आती है,लेकिन वह खबर प्रेषण तक कोपा में ही खड़ी थी। घटना के बाद 40 मिनट तक जनसेवा अप लाइन पर खड़ी थी। इस कारण उसके पीछे आने वाली ट्रेनों को भी जगह जगह अन्य स्टेशनों सहित जंक्शन पर रोक दिया गया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ ने कंट्रोल रूम से संपर्क साधे रखा।

ये ट्रेनें हुई लेट

कबीरगुरु एक्सप्रेस 2 घंटा 51 मिनट की देरी से चल रही थी।
पाटलीपुत्रा-लखनऊ 1 घंटा 52 मिनट की देरी से प्रस्थान नहीं की थी। अवध-असम यह ट्रेन अपने समय से थी, जिसका समय रात में आठ बजे के बाद जंक्शन पर आती है। जनसाधारण एक्सप्रेस इस ट्रेन का खबर प्रेषण तक कोई अपडेट नहीं था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024